ईद-उल-फितर पर एनटीपीसी विंध्याचल वीवा क्लब में छाया भाईचारे और खुशियों का रंग

Spread the love

एनटीपीसी विंध्याचल वीवा क्लब में ईद-उल-फितर का पावन पर्व बड़े ही उल्लास, सौहार्द्र और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। वीवा क्लब में आयोजित इस भव्य आयोजन में कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सबने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और मिठास से भरा यह दिन सभी के चेहरों पर मुस्कान बिखेरता रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ई. सत्य फणि कुमार, कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल) उपस्थित रहे। उनके साथ वरिष्ठ
अधिकारीगण –संजीब कुमार साहा,महाप्रबंधक(प्रचालन एवं अनुरक्षण),डॉ. बी.सी. चतुर्वेदी, मुख्य महाप्रबंधक (चिकित्सा एवं अध्यक्ष वीवा),अतिन कुंडू, महाप्रबंधक (परियोजना), दिनेश कुमार अग्रवाल,महाप्रबंधक (संविदा एवं सामग्री),राजशेखर पाला,महाप्रबंधक (प्रचालन), ए. जे. राजकुमार, महाप्रबंधक(मेंटेनेंस एवं एडीएम) और राकेश अरोड़ा, मानव संसाधन प्रमुख (विंध्याचल) ने भी कार्यक्रम मे शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
ई. सत्य फणि कुमार,कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल) ने अपने संबोधन में ईद के मूल्यों–समानता, भाईचारा और एकता–पर जोर दिया।वहीं अब्दुल नदीम, अपर महाप्रबंधक (ईएमडी) ने इस त्यौहार के सामाजिक और आध्यात्मिक महत्व को रेखांकित
किया। इस मौके पर विंध्यनगर मस्जिद के इमाम क़ारी जावेद साहब ने भी एक प्रेरणादायक संदेश देते हुए सभी समुदायों में प्रेम और
शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व का संदेश दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत अभिषेक पांडे के स्वागत भाषण से हुई, जबकि अंत में आशीष अग्रवाल,अपर महाप्रबंधक(सुरक्षा एवं उपाध्यक्ष, वीवा) और सौरव कुमार (महासचिव, वीवा) ने सबका आभार व्यक्त किया।
एनटीपीसी विंध्याचल के परिवारों की गरिमामयी उपस्थिति ने इस पर्व को एक यादगार और प्रेरणादायक अवसर बना दिया, जो
कार्यस्थल पर समरसता और मिलजुल कर रहने की भावना को और मजबूत करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *