मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत सेवा पखवाड़ा अभियान कार्यक्रम हुआ आयोजित

मिशन शक्ति की थीम नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम में बालिकाओं को हेल्पलाइन एवं उनकी सुरक्षा संबंधित दी गई जानकारी*

वाराणसी। मंडलीय चिकित्सालय कबीरचौरा एवं सखी वन स्टॉप सेंटर पांडेयपुर में सेवा पखवाड़ा अभियान एवं मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत मिशन शक्ति की थीम नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें बालिकाओं को महिला कल्याण विभाग के मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के बारे मे विस्तार से पात्रता बताते हुए आवेदन करने हेतु कहा गया, साथ ही हेल्पलाइन नंबर 1090 वूमेन पावर लाइन 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन तथा 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के बारे में बताते हुए यह जानकारी दी गई कि बालिकाएं इन नंबरों पर अपनी सुरक्षा हेतु शिकायत कर सकती हैं और उनकी जानकारी गुप्त रखी जाती है। 

       कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को विस्तार से बताया गया साथ ही साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में बताकर जागरूक किया गया कि बालिकाओं को किसी प्रकार की धोखेबाजी और छेड़छाड़ से संबंधित कॉल आए तो इस नंबर पर शिकायत दर्ज कर जानकारी दे सकती हैं। इस तरह से वह अपनी और अपनी बहनों की सुरक्षा स्वयं कर सकती हैं। साथ ही वन स्टॉप सेंटर के परिसर में कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013 पर अभिमुखीकरण कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। जिसमें बाल कल्याण समिति की पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान में परिवार न्यायालय की विशेषज्ञ रेखा श्रीवास्तव मुख्य वक्ता रही। कार्यशाला में विभाग के अंतर्गत संचालित समस्त यूनिट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा सभी बाल देखरेख संस्थाओं के कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *