सोनभद्र। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि बुधवार को जिला सेवायोजन कार्यालय, परिसर, खुशबू बाग नर्सरी रोड (जिला अस्पताल के सामने) लोढ़ी, राबट्र्सगंज में रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 150 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। सी०पी०पी०एल०, राबट्र्सगंज, सोनभद्र, नवर्ण भारत प्रा० लि०, नोएडा,, डीसेट्स, फरीदाबाद, शिव शक्ति एग्रीटेक लि० वाराणसी, एस०बी०आई० कार्ड, वाराणसी, मीडलैण्ड माइक्रोफीन, राबटर््सगंज, अर्ष इण्टरप्राईजेज, सोनभद्र, एडेको इण्डिया प्रा० लि०, इण्डियन एसोसिएट, एवं श्रीराम फाईनेन्स, , इत्यादि कुल 10 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया। इस मेले में विभिन्न पदों पर कंपनियों द्वारा कुल 61 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी सच्चिदानन्द, मेला प्रभारी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, जमील अहमद, प्रदीप कुमार सिंह, पवन कुमार सोनकर, यंग प्रोफेशनल सुरेन्द्र कुमार प्रजापति, मनोज कुमार एवं अंशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।
रोजगार मेले में 61 अभ्यर्थियों का चयन
