विद्यालय स्तरीय फसल अवशेष प्रबंधन कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न

Spread the love

 वाराणसी ।आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र, कल्लीपुर, वाराणसी द्वारा शिवचरण स्मारक इंटर्मिडिएट कॉलेज, मेहदीगंज, आराजी लाइन, वाराणसी पर इन – सीटू फसल अवशेष प्रबंधन परियोजना के अंतर्गत विद्यालय स्तरीय जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष, ड़ॉ. नवीन कुमार सिंह के दिशा निर्देश में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  संजय सिंह, प्रबंधक एवं प्राचार्या श्रीमती सोनी पटेल विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं को फसल अवशेष जलाने से होने वाले नुक़सान जैसे कि मृदा, पानी तथा हवा द्वारा प्रदूषण से होने वाले दुसप्रभाव पर विस्तार से जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में केन्द्र सस्य वैज्ञानिक ड़ॉ अमितेश कुमार सिंह ने फसल अवशेषों को जलाने कि घटना हमारे देश में मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश में होता है। वाराणसी जिले में किसानों द्वारा पराली जलाने कि समस्या न के बराबर है। एक टन धान का पुवाल जलाने से 5 किलोग्राम नाइट्रोजन, 3 किलोग्राम फोस्फोरस, 25 किलोग्राम पोटेशियम तथा 2 किलोग्राम सलफर जल कर राख हो जाता है। इसी प्रकार खेत में पराली के ऊपर पूसा वेस्ट डीकमपोज़र का प्रयोग करके 30 से 35 दिन में सड़कर गल जाता है और इसको मिट्टी में मिलाकर मिट्टी कि उर्वरा शक्ति बढ़ जाती है।  केंद्र के उद्यान वैज्ञानिक डॉ. मनीष पाण्डेय ने फसल अवशेष प्रबंधन में क़ृषि में मशीनों जैसे कि मल्चर, रोटावेटर, सुपर सीडर तथा हैप्पी सीडर का प्रयोग करके पराली का प्रबंधन आसानी से किया जा सकता है। उन्होंने बताया की लाभदायक सूक्ष्मजीवों का प्रयोग करके भी फसल अवशेषों को सडा गला कर गुणवत्ता युक्त जैविक खाद तैयार की जा सकती है | कार्यक्रम में उपस्थित पशुपालन वैज्ञानिक  डॉ. पूजा सिंह सिंह फसल अवशेषों का आच्छादन के रूप में प्रयोग करने की सलाह दी|  फसल अवशेष का मिट्टी पर होने वाले लाभ तथा हानियों पर और प्राकृतिक खेती पर विस्तार से चर्चा किया।  इस कार्यक्रम में निबंध, प्रश्नोत्तरी एवं डिबेट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया और पुरस्कार वितरण किया गया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार शिवानी विश्वकर्मा द्वितीय पुरस्कार लक्ष्मी गुप्ता तथा तृतीय पुरस्कार प्रियंका प्रजापति, प्रश्नोत्तर्री प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार चांदनी मौर्या सिंह द्वितीय पुरस्कार आयुष सेठ  तथा तृतीय पुरस्कार कल्पना पाल और डिबेट प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ख़ुशी पटेल द्वितीय पुरस्कार सुप्रिया सिंह तथा तृतीय पुरस्कार आकाश पटेल ने प्राप्त किया। जिसमे लगभग 160 से अधिक छात्र एवं छात्राओं ने प्रतिभाग किया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *