नौगढ में स्कूल चलो रैली का आयोजन किया गया

Spread the love

नौगढ़। सबको शिक्षा सबको ज्ञान कार्यक्रम के अन्तर्गत स्कूल चलो अभियान रैली का आयोजन गुरुवार को न्याय पंचायत संकुल केंद्र नौगढ में किया गया।

 शुभारंभ थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह व खण्ड शिक्षा अधिकारी लालमणि राम ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।

वहीं प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक भी वितरित किया गया।

थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि सभी शिक्षकों का नैतिक दायित्व है कि अभिभावकों को प्रेरित कर के सभी बच्चों का स्कूलों में नामांकन अवश्य कराएं। शिक्षा के साथ साथ खेलकूद भी जरूरी है। जिससे बच्चों का समुचित शारीरिक मानसिक व सामाजिक विकास हो सके।  स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने की अपील करके अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने के लिए शिक्षकों से कहा। खण्ड शिक्षा अधिकारी लालमणि राम ने बताया कि शिक्षा को काफी सुलभ बनाए जाने में प्रदेश सरकार निरंतर पहल कर रही है जिससे परिषदीय विद्यालयों की दिशा बदल रही है।कहा कि विद्यालयों में शैक्षणिक माहौल कायम रखने से बच्चों को नियमित स्कूल आने की प्रेरणा मिलती है।सभी के लिए शिक्षा की अनिवार्यता है।जिसके लिए गांव गांव घर घर तक संदेश पहुंचाया जा रहा है।रैली पुरानी बाजार नौगढ़ बड़ौदा यू पी बैंक वन रेंज कार्यालय नौगढ़ बाजार का भ्रमण कते हुए ब्लाक संसाधन केंद्र पर पहुंच कर के समाप्त हुई। रैली में प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक व बच्चे शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *