सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र का वार्षिक परीक्षा फल वितरण सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न

 प्रयागराज । सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र के सत्र 2024-25 का वार्षिक परीक्षाफल वितरण आज सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ I कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ राजेश कुमार गर्ग, प्रोफेसर इलाहाबाद विश्वविद्यालय ,कार्यक्रम के अध्यक्ष शिव मंगलम संस्था के संस्थापक अरविंद जी, विद्यालय के प्रबंधक शिवकुमार पाल व प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्र के द्वारा संपन्न हुआ I 

NTPC

सत्र 2024 -25 में विद्यालय की 1728 छात्र-छात्राओं में से 394  बोर्ड की परीक्षा तथा शेष 1334 गृह परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका रिजल्ट 99.12% रहा I

शिशु मंदिर में एल.के.जी. की छात्रI वंशिका ने 99.67 प्रतिशत तथा विद्या मंदिर में 11th के छात्र प्रवीण कुमार ने 92.9 प्रतिशत अंक प्राप्त कर ओवर ऑल चैंपियनशिप पर कब्जा किया तथा विद्यालय के विभिन्न वर्गों में वंशिका एल.के.जी ,सवारिका सिंह 3A, तेजस्वी सिंह 6B, यश शुक्ला 9c एवं प्रवीण कुमार 11th D ने अपने-अपने वर्गों में सर्वोच्च अंक प्राप्त किया I उसके साथ ही साथ कक्षा में प्रथम,  द्वितीय एवं तृतीय स्थान वाले छात्रों को सत प्रतिशत उपस्थित,विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को कलI ,रंगोली, राखी ,गणेश ,राधा कृष्ण , दीप सजा, गायन, वादन एवं खिलाड़ियों सहित 325 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया I 

            विद्यालय में वरिष्ठ शिक्षक श्री श्याम बालक द्विवेदी एवं श्री रामकरण सिंह जो रिटायर हो रहे हैं ,उन्हें भी विद्यालय के प्रबंधक द्वारा सम्मानित किया गया तथा विद्यालय में सत प्रतिशत उपस्थिति के लिए चंद्रजीत यादव तथा वर्ष भर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए श्रीमती रतनI कुशवाहा को और देश-विदेश स्तर पर खेल के माध्यम से विद्यालय की पहचान बनाने के लिए शारीरिक प्रमुख शिक्षक विजय कुमार मौर्य एवं दिग्विजय पाल को भी सम्मानित किया गया I उक्त अवसर पर सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे I

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *