समाजवादी पार्टी  ने अहिल्याबाई होल्कर की मनाई जयंती

Spread the love

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर भारतीय इतिहास की प्रसिद्ध शासिका राजमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती मनाई गयी। जिसकी अध्यक्षता पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने किया और संचालन जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने किया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होलकर, मालवा साम्राज्य रानी थी उन्हें भारत की सबसे दूरदर्शी महिला शासकों में से एक माना जाता है। 18वीं शताब्दी में मालवा की महारानी के रूप में धर्म का संदेश फैलाने में और औद्योगीकरण के प्रचार-प्रसार में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। संगोष्ठी को मुख्य रूप से जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय यादव, अनिल प्रधान, जिला उपाध्यक्ष सुरेश यादव, अशोक पटेल, डॉक्टर लोकपति सिंह पटेल, सरदार पार ब्रह्म सिंह, गुलाब यासीन, सुशील राय, कुमारी मंदाकिनी पांडेय, कुमारी निधि पांडेय, इमरान अहमद, तौकीर अहमद, जगत पटेल, मिथिलेश सिंह, दीनानाथ अग्रवाल, लाल बहादुर पाल, सुभाष यादव, विष्णु कुशवाहा, दीपक केसरी, दिनेश सरोज, प्रदीप यादव आदि ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *