समाजवादी पार्टी ने बिरेन्द्र यादव को नगर अध्यक्ष नियुक्त किया

Spread the love

रेणुकूट। समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूती प्रदान करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए नगर पंचायत रेणुकूट के लिए नया नगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की सहमति से जिला अध्यक्ष रामनिहोर यादव ने रेणुकूट निवासी बिरेन्द्र यादव को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। हिंडाल्को कालोनी, रेणुकूट निवासी बिरेन्द्र यादव को यह जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। जिला अध्यक्ष ने विश्वास जताया है कि वे समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने के साथ संगठन को और मजबूत करेंगे। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने बिरेन्द्र यादव को बधाई दी और उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *