सेल,आर.एस.पी.द्वारा सेल के खदानों को थोक में विस्फोटकों की आपूर्ति हेतु इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के साथ सहयोग ज्ञापन पर हस्ताक्षर

Spread the love

राउरकेला।सेल, राउरकेला इस्‍पात संयंत्र (आर.एस.पी.) ने सेल की खदानों को थोक में विस्फोटकों की आपूर्ति के लिए 11 अप्रैल, 2025 को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आई.ओ.सी.एल.) के साथ सहयोग ज्ञापन (एम.ओ.सी.) पर हस्ताक्षर किए हैं।

कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन),  अनिल कुमार और कार्यपालक निदेशक (खान),  एम.पी.सिंह की उपस्थिति में सहयोग ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर सेल और आई.ओ.सी.एल. दोनों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। आर.एस.पी. की ओर से वरिष्ठ अधिकारियों में  मुख्य महा प्रबंधक (सामग्री प्रबंधन),  राजीव सहगल, महा प्रबंधक (वित्‍त एवं लेखा),  समीर कुमार राय, महा प्रबंधक (सामग्री प्रबंधन),एम.श्रीनिवास, महा प्रबंधक (सामग्री प्रबंधन),  अजय शुक्ला, महा प्रबंधक (सामग्री प्रबंधन),  गौतम एस.गोस्वामी, उप महा प्रबंधक (सामग्री प्रबंधन), एम.के.दाश और उप महा प्रबंधक (सामग्री प्रबंधन),  बी.आर.मंडल उपस्थित थे। 

आई.ओ.सी.एल. की ओर से इस कार्यक्रम में महा प्रबंधक (विपणन), अजय गतलेवार, उप महा प्रबंधक (विपणन),  आलोक कुमार और सहायक प्रबंधक (विपणन),  मनीष कुमार उपस्थित थे।

इस सहयोग का उद्देश्य अगले तीन वर्षों के लिए थोक विस्फोटकों की निरंतर और निर्बांध आपूर्ति सुनिश्चित करना है, जो सेल की खनन गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए महत्वपूर्ण है। 

सहयोग ज्ञापन आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने और खनन कार्यों के लिए आवश्यक सामग्रियों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में एक और कदम है। इन दोनों महारत्न सार्वजनिक उपक्रमों के बीच साझेदारी से खनन क्षेत्र में परिचालन उत्कृष्टता और संसाधन सुरक्षा हासिल करने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *