ज्वैलरी दुकानों में घुसी कार,बाल बाल बचे सवार

Spread the love

दुद्धी सोनभद्र। दुद्धी तहसील तिराहे सामने स्थित ज्वैलरी की दुकान में अनियंत्रित कार घुसते-घुसते बची, संयोग अच्छा रहा कि दुकान के बाहर लगे इंगल से टकराकर कार रुक गई, वर्ना बड़ी घटना घट सकती थी। देर रात्रि लगभग 1:00 बजे नशे में धूत कार सवारों ने ओवरटेक करने के चक्कर में फैमिली लेकर जा रहे एक कार में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों कार सड़क किनारे स्थित ज्वैलरी की दुकान में जा घुसी, गनीमत रही कि बड़ी दुर्घटना टली। उसी समय सुरक्षा व्यवस्था की जायजा लेने निकल रहे दुद्धी सीओ राजेश कुमार राय की नजर पड़ गई, उन्होंने तत्काल कोतवाली पुलिस की मदद से दोनों कार सवारों दुर्घटना के शिकार हो कार में फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकाल कर ओवरटेक करने वाले कार चालक को कोतवाली थाना ले गए, वही फैमिली वाली कार को उनके गंतव्य की ओर भेजा गया।  बुधवार की सुबह दुकान में घुसी कार को देखने के लिए सड़क पर तमाशबीनों की भीड़ लग गई । वहीं दुकान स्वामियों ने कार के टक्कर से हुई नुकसान की भरपाई कराने की मांग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *