दो साल से फरार 25 हजार का इनामिया अपराधी गिरफ्तार

Spread the love

चोलापुर। एसीपी सारनाथ विजय प्रताप सिंह चोलापुर थाना परिसर में प्रेसवार्ता कर दो साल से फरार चल रहे 25000 रुपये का इनामिया अपराधी पारसनाथ पांडेय का अपराधिक इतिहास बताते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त बहुत ही शातिर किस्म का अपराधी है जो कई लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए का चूना लगा चुका है। पिछले वर्ष 2023 के कई घटनाओं में इसका नाम प्रकाश में आने के बाद चोलापुर पुलिस इसकी तलाश में लग थी। काफी खोज बिन के बाद इसको तालपुकुर 17 बीटी रोड थाना टीटागढ़ बैरकपुर उत्तरी 24 परगना पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।

सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी।

अभियुक्त पारसनाथ पांडेय अपने करीबी संजय चौहान के माध्यम से लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर गुमराह कर 12,75,000 रुपये प्राप्त किए थे। इस संबंध में पूर्व में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर राकेश कुमार गौतम, अजगरा चौकी प्रभारी अभिषेक पांडेय, उप निरीक्षक चंदन कुमार और हेड कांस्टेबल दीपक पांडेय शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *