समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक संपन्न बैठक
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी की बैठक रविवार को जिला कार्यालय पर सपा जिला अध्यक्ष रामनिहोर यादव के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई संचालन जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार 14 अप्रैल,2026 को जनपद सोनभद्र के चारों विधानसभा 400 घोरावल 401 राबर्ट्सगंज 402 ओबरा एवं 403 दुद्धी के सभी सेक्टर वार बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती गरिमा पूर्ण तरीके से मनाने के लिए पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई। श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के एक-एक कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी को जिम्मेदारी है कि हर बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची का निरीक्षण कर ले और जिन लोगों का मतदाता सूची में नाम छूटे है उनका नाम बढ़ाने का काम करें और जो नाम गलत है उसको कटवाने का काम करें जिससे मतदाता सूची सही हो सके। बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि हर विधानसभा में सेक्टर वार डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मना कर उनके संविधान को बताने का काम करें। बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, पूर्व विधायक रमेश चंद दुबे, पूर्व विधायक परमेश्वर दयाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी के एक-एक कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करें और संगठन को मजबूत करने का काम करें। बैठक को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र बहादुर सिंह पटेल, श्याम बिहारी यादव, संजय यादव, विजय यादव, सुनील गौड़, यशवंत सिंह पटेल, अनिल कुमार यादव, राम भरोसे सिंह पटेल, गीता गौर, जयप्रकाश उर्फ चेखूर पांड,े बाबूलाल यादव, विजय शंकर जायसवाल, अवध नारायण यादव प्रदीप अभिनव पांडे, हिदायतुल्ला खान, सत्यम पांडे, फारूक अली जिलानी समेत सैकड़ो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
