रेणुकूट के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय गो प्रतियोगिता में लहराया परचम

Spread the love

सब जूनियर वर्ग में लड़कों को दूसरा और लड़कियों को तीसरा स्थान

रेणुकूट। बिहार राज्य के भोजपुर जिले के आरा में हाल ही में आयोजित तीन दिवसीय दूसरी सब जूनियर और जूनियर गो प्रतियोगिता की राष्ट्रीय चैंपियनशिप में रेणुकूट के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में देश के 16 राज्यों से आए कुल 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश की टीम ने सब जूनियर लड़कों के वर्ग में दूसरा स्थान और लड़कियों ने तीसरा स्थान प्राप्त कर रेणुकूट को गौरवान्वित किया। इस सफलता पर नगर में खुशी की लहर दौड़ गई है।

उत्तर प्रदेश गो एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अभय भार्गव ने बताया कि गो एक अंतरराष्ट्रीय खेल है, जो ओलंपिक और एशियाड खेलों में भी शामिल होता है। उन्होंने कहा कि रेणुकूट से भेजी गई टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। संगठन के महासचिव प्रमोद तिवारी ने जानकारी दी कि रेणुकूट से शुभम, रूद्र, दीक्षांत कुमार, वैष्णवी और गुंजा प्रजापति कोच अनिमेष रजक के नेतृत्व में प्रतियोगिता में शामिल हुए थे। मंगलवार की शाम प्रतियोगिता से लौटने पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया और उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बच्चों के अभिभावक और नगर के अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *