एनटीपीसी टांडा द्वारा निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु पंजीकरण शिविर का आयोजन

Spread the love

अंबेडकरनगर। एनटीपीसी टांडा द्वारा नैगमिक सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत, गरिमा महिला मंडल के सहयोग से आसपास के क्षेत्रों के जरूरतमंद मरीजों के लिए निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु पंजीकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह पंजीकरण शिविर दिनांक 23–24 फरवरी 2026 को आरोग्यम चिकित्सालय, एनटीपीसी टांडा में आयोजित होगा, जहाँ विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच कर ऑपरेशन हेतु चयन किया जाएगा। चयनित मरीजों का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन दिनांक 25–27 फरवरी 2026 को महामाया मेडिकल कॉलेज, अंबेडकरनगर में कराया जाएगा। इस पहल के अंतर्गत जांच, ऑपरेशन तथा आवश्यक परामर्श की व्यवस्था निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। एनटीपीसी टांडा प्रबंधन ने आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएँ और निर्धारित तिथियों पर पंजीकरण शिविर में उपस्थित होकर अपनी जांच कराएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *