टीम चैम्पियनशिप का खिताब क्षेत्रीय संस्थान-5, बिलासपुर को प्राप्त

अंतर क्षेत्रीय संस्थान एथलेटिक्स टूर्नामेंट 2025-26

NTPC

रांची। सीएमपीडीआई के खेल मैदान में क्षेत्रीय संस्थान-3-रांची के तत्वावधान में तीन दिवसीय अंतर क्षेत्रीय संस्थान एथलेटिक्स टूर्नामेंट 2025-26 का आज समापन हुआ। टूर्नामेंट के टीम चैम्पियनशिप का विजेता क्षेत्रीय संस्थान-5, बिलासपुर की टीम जबकि उप-विजेता क्षेत्रीय संस्थान-1, आसनसोल की टीम रही। ओपेन मेन्स में बेस्ट एथलीट का पुरस्कार क्षेत्रीय संस्थान-5-बिलासपुर के दिग्विजय बेहरा एवं मेन्स वेटरन में क्षेत्रीय संस्थान-1-आसनसोल के अमित कुमार सिंह जबकि वोमेन्स ओपेन में मुख्यालय-रांची की मारथा होरो एवं वोमेन्स वेटरन में क्षेत्रीय संस्थान-7-भुवनेश्वर की अनुपमा राय को पुरस्कार मिला। 

संस्थान के निदेशक (तकनीकी/ईएस) राजीव कुमार सिन्हा, कस्तूरी महिला सभा की अध्यक्षा स्मिता सिंह,सुषमा भारती ने टीम चैम्पियनशिप के विजेता एवं उप-विजेता टीम एवं इंडीवीजुअल अवार्ड देकर पुरस्कृत किया। 

कार्यपालक निदेशक  राजीवा  कुमार सिन्हा, क्षेत्रीय संस्थान-3-रांची के क्षेत्रीय निदेशक  कंचन सिन्हा, जेसीसी सदस्य एवं श्रमिक प्रतिनिधियों ने 100 मीटर एवं 200 मीटर की दौड़, लांग जम्प एवं ट्रिपल जम्प, साइक्लिंग, 4 गुणा 100 रिले रेस आदि के विजेता एवं उप-विजेता को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यालय-रांची एवं क्षेत्रीय संस्थान-3-रांची के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष एवं गणमान्य व्यक्ति सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे। 

इस तीन दिवसीय मैच में सीएमपीडीआई-रांची एवं इसके सभी क्षेत्रीय संस्थानों की टीमों ने शिरकत की, जिसका उद्देश्य संगठन के भीतर एकता] टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की संस्कृति को मजबूत करना है।      

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *