श्रीकृष्ण रासलीला के 9वें दिन खाटू श्याम उत्पत्ति की कथा का जीवंत मंचन किया गया

राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। नगर के ऐतिहासिक श्री रामलीला मैदान में चल रही 11 दिवसीय श्री कृष्ण रासलीला अपने चरम पर है। कार्यक्रम के 9वें दिन खाटू श्याम (बर्बरीक) की उत्पत्ति और उनके बलिदान की गाथा का मंचन किया गया। वृंदावन से आए कलाकारों ने दिखाया कि कैसे भीम के पौत्र बर्बरीक ने भगवान श्रीकृष्ण को अपना शीश दान कर शीश के दानी कहलाए।कलाकारों ने बर्बरीक द्वारा हारने वाले का साथ देने के संकल्प को बड़ी कुशलता से पेश किया।
जब श्रीकृष्ण ने ब्राह्मण वेश में बर्बरीक से उनका शीश मांगा, तो पांडाल में सन्नाटा पसर गया। बर्बरीक के आत्मोत्सर्ग के दृश्य ने दर्शकों की आँखें नम कर दीं। अंत में श्रीकृष्ण द्वारा बर्बरीक को कलयुग में अपने नाम श्श्यामश् से पूजे जाने का वरदान देने के साथ लीला का समापन हुआ। आरती के पश्चात बाबा श्याम को चढ़ाए गए छप्पन भोग का प्रसाद भक्तों के बीच वितरण किया गया। इस दौरान श्जय श्री श्यामश् और श्हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल कीश् के जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान रहा। इस अवसर पर जितेंद्र सिंह, रामप्रसाद यादव, पवन जैन, आशीष अग्रवाल,सचिन गुप्ता,धीरज जालान ,मनोज सिंह,सत्येंद्र पांडेय,राकेश कुमार गुप्ता,राजेश सोनी,सरजू प्रसाद,धर्मेश सिंह खरवार,विजय कानोड़िया,सुनील सिंह,अमरपाल गिरी,विमल जैन,नवीन अग्रवाल,चंद्रभूषण पांडेय,अमित जैन, सिल्लु अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
