संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का है लक्ष्य – रामाशीष राय

Spread the love

सोनभद्र।  राष्ट्रीय लोकदल  संगठन को जिला, ब्लॉक एवं बूथ स्तर तक व्यापक रूप से मजबूत करने के उद्देश्य से एक विशेष सदस्यता अभियान शुरू कर रहा है। यह अभियान 14 अप्रैल  बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती से प्रारंभ होकर सितंबर 2025 तक चलेगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों, मजदूरों, अनुसूचित जातियों, पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यक समुदायों को पार्टी से जोड़ना है। उक्त बातें राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कही। बताया कि राष्ट्रीय लोकदल की मजबूती, एनडीए की मजबूती है। आगामी पंचायत चुनावों को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय लोकदल एक बार फिर चौधरी चरण सिंह  के समय के व्यापक जनाधार को पुनः सक्रिय करने हेतु प्रदेशभर में पूरी सक्रियता से कार्यरत है। पार्टी अपने संगठन को हर स्तर पर सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
 राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह  को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उन्हें कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार और शिक्षा राज्य मंत्री का दायित्व मिला है। वे पूरे समर्पण भाव से प्रदेश और देश में केंद्र सरकार की योजनाओं को जमीन पर लागू करने में जुटे हुए हैं और प्रधानमंत्री के नए भारत के सपनों को साकार करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू की गई ‘एक जिला, एक उत्पाद’ योजना के तहत प्रदेश के विकास को नई गति मिली है। इसके साथ ही प्रदेश सरकार बंद पड़ी चीनी मिलों को पुनः शुरू करने की दिशा में भी विचार कर रही है, जिससे विकास और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *