पीवीयूनल द्वारा बनहरदी कोल ब्लॉक के परियोजना प्रभावित गाँवों के लिए लाइट मोटर व्हीकल ड्राइविंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 

Spread the love

लातेहार।सामुदायिक विकास पहल के अंतर्गत,  बनहरदी कोयला खनन परियोजना, पीवीयूनल द्वारा बनहरदी कोल ब्लॉक के परियोजना प्रभावित गाँवों के 30 अभ्यर्थियों के लिए लाइट मोटर व्हीकल (LMV) ड्राइविंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक उद्घाटन किया गया।

इस लाइट मोटर व्हीकल ड्राइविंग  प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन स्वर्णरेखा महिला समिति की अध्यक्षा रेनू सहगल द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सोमा मुखर्जी, सस्मिता मलिक एवं स्वर्णरेखा महिला समिति की अन्य सम्मानित सदस्य भी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में बनहरदी कोयला खनन परियोजना के महाप्रबंधक  एन. के. मलिक सहित अन्य अधिकारीगण तथा परियोजना प्रभावित गाँवों के प्रतिभागी भी उपस्थित रहे, जिनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।

यह पहल प्रतिभागियों द्वारा अत्यंत सराही गई है, क्योंकि इसका उद्देश्य आजीविका के अवसरों को बढ़ाना, कौशल विकास को प्रोत्साहित करना तथा बनहरदी CMP से जुड़े परियोजना प्रभावित परिवारों के आर्थिक सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *