पब्लिक सेक्टर डे का खुर्जा परियोजना में किया गया आयोजन

Spread the love

बुलंदशहर।खुर्जा उच्च ताप विद्युत परियोजना में को नेशनल पब्लिक सेक्टर डे का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम का शुभारंभ  बिनोद कुमार साहू, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना) एवं सभी विभागाध्यक्षों द्वारा सम्मिलित  रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए  प्रभात कुमार, सहायक प्रबंधक (जन संपर्क) ने सभी को पब्लिक सेक्टर डे के महत्व के बारे में बताया। इसके पश्चात  दिलीप कुमार द्विवेदी, उप महाप्रबंधक (मा.स० एवं प्रशा०) ने परियोजना में कार्यरत समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इसी विषय पर आयोजित होने वाली आगामी  प्रतियोगिताओं जैसे नारा प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आदि में भाग लेने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य अधिकारियों, कर्मचारियों में पब्लिक सेक्टर डे के प्रति जागरूकता फैलाना तथा उनकी रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना है। 

भारत में 10 अप्रैल को लोक उद्यम दिवस (Public Sector Day) के रूप में मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन 1984 में सार्वजनिक उद्यमों के संगठन (SCOPE) की स्थापना हुई थी। यह दिन भारतीय अर्थव्यवस्था के निर्माण और औद्योगीकरण में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSUs) के महत्वपूर्ण योगदान और उनकी उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए समर्पित है। इसका मुख्य उद्देश्य राष्ट्र निर्माण में सार्वजनिक उद्यमों की भूमिका को रेखांकित करना और उनके प्रदर्शन को और बेहतर बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रम के अंत में   बिनोद कुमार साहू, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना) ने देश के विकास में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का महत्वपूर्ण योगदान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि टीएचडीसी की   खुर्जा परियोजना (1320MW)  भी देश के विकास में अपना भरपूर योगदान दे रही है। इसी क्रम में उन्होंने   सूचित किया कि मार्च 2026 के महीने में खुर्जा परियोजना ने 85.70 % Plant Load Factor (PLF) प्राप्त कर विद्युत उत्पादन में देश में तीसरा स्थान (Top ten performance under State and Central sector) प्राप्त किया है तथा यह एक बड़ी उपलब्धि है | गौरतलब है कि  किसी पावर प्लांट की कुल उत्पादन क्षमता (Capacity) के मुकाबले वास्तविक रूप से पैदा की गई बिजली के अनुपात को Plant Load Factor (PLF) कहते हैं। 

श्री साहू ने कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पब्लिक सेक्टर डे की शुभकामनाएं दी।इस कार्यक्रम का आयोजन मानव संसाधन एवं प्रशासन विभाग द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *