श्रीराम कथा प्रवचन में सातवें दिन पं0 श्री प्रकाश चंद्र विद्यार्थी किया प्रवचन

Spread the love

सोनभद्र / बरैला महादेव मंदिर प्रांगण में सातवें वर्ष आयोजित श्री अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्री राम कथा प्रवचन में सातवें दिन जौनपुर उत्तर प्रदेश से पधारे पंडित श्री प्रकाश चंद्र विद्यार्थी जी के द्वारा श्री सीताराम जी का विवाह प्रसंग सुनते हुए व्यास जी ने श्रीरामचरितमानस की चैपाई ‘मंगल भवन अमंगल हारी। द्रबहु सुदसरथ अजर बिहारी।।’ अर्थात जो भी मनुष्य श्री सीताराम विवाह प्रसंग सुनता है उसके जीवन में मंगल होता है ‘करहूं सदा शंकर पद पूजा। नारी धर्म पतिदेव न दूजा।।’ हर नारी का प्रथम धर्म है पति की सेवा हर नारी को करना चाहिए इसीलिए सनातन धर्म में देवियों का महत्व सबसे ज्यादा है। महादेव का अभिषेक पूजन गर्ग आयरन स्टोर के मालिक विनोद गर्ग, मदन मिश्रा, सौरभ अग्रवाल पति पत्नी ने मिलकर भव्य श्रृंगार पूजन किया। एकादश वैदिक विद्वानों के द्वारा वेद मंत्रों की ध्वनि से क्षेत्र गूंजयमान हो उठा। इस अवसर पर जयप्रकाश पांडेय उर्फ चेखूर पांडे, डॉक्टर कुसुमाकर श्रीवास्तव, सत्यम पांडे, प्रभाकर श्रीवास्तव, इंजीनियर अखिलेश चतुर्वेदी, जितेंद्र त्रिपाठी, अमित शुक्ला, संदीप सिंह, लक्ष्मी सिंह, प्रिया मिश्रा, पार्वती मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *