कोडीन सिरप तस्करी प्रकरण में फरार अभियुक्तों के घर धारा 84 के तहत कुर्की की तैयारी

सोनभद्र। जनपद में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोडीन सिरप तस्करी प्रकरण में बड़ी कार्रवाई की गई है। थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने मुख्य सरगना सहित अन्य फरार अभियुक्तों के आवास पर धारा 84 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता BNSS के अंतर्गत उद्घोषणा चस्पा की है और संपत्ति कुर्की की तैयारी शुरू कर दी है।

NTPC

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-1191/2025 में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा NDPS एक्ट की धारा 21सी, 27ए, 29 के तहत मामला दर्ज है। प्रकरण में मुख्य अभियुक्त शुभम जायसवाल निवासी वाराणसी सहित निशांत कुमार गुप्ता उर्फ रवि गुप्ता निवासी भदोही एवं विजय गुप्ता निवासी वाराणसी लगातार फरार चल रहे हैं। विशेष न्यायाधीश, सोनभद्र द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में पर्याप्त पुलिस बल की उपस्थिति में अभियुक्तों के आवास पर उद्घोषणा नोटिस चस्पा की गई। अभियुक्तों को 27 फरवरी 2026 तक न्यायालय अथवा पुलिस के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित तिथि तक उपस्थित न होने की स्थिति में उनकी चल एवं अचल संपत्तियों की कुर्की हेतु न्यायालय से आदेश प्राप्त कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *