स्वर्णरेखा महिला समिति द्वारा त्रिशक्ति महिला समिति को प्रदान की गई प्री-फैब्रिकेटेड शॉप

Spread the love

पतरातू। स्वर्णरेखा महिला समिति द्वारा महिला सशक्तिकरण के दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए त्रिशक्ति महिला समिति को हेसला स्थित प्री-फैब्रिकेटेड शॉप प्रदान की गई। इस अवसर पर स्वर्णरेखा महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती रीता सिंह एवं समिति की अन्य सदस्यगण उपस्थित रहीं।

इस नई शॉप के माध्यम से त्रिशक्ति महिला समिति की सदस्य अब स्थानीय स्वाद एवं परंपराओं से भरपूर अचार, पापड़ एवं अन्य खाद्य उत्पादों का उत्पादन और बिक्री कर सकेंगी। यह सभी उत्पाद पूर्णतः स्थानीय संसाधनों और स्वावलंबी महिलाओं द्वारा तैयार किए जाते हैं, जिससे न केवल उन्हें आर्थिक संबल मिलेगा, बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में भी एक सशक्त कदम होगा। इस अवसर पर त्रिशक्ति महिला समिति ने स्वर्णरेखा महिला समिति का आभार व्यक्त करते हुए इस सहयोग को एक प्रेरणास्रोत बताया। ज्ञात हो कि स्वर्णरेखा महिला समिति सदैव से महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित रही है। समिति द्वारा समय-समय पर सिलाई, ब्यूटीशियन, कंप्यूटर प्रशिक्षण एवं बालिकाओं के विद्यालयों में विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जाती रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *