गरीब किसान का बेटा बीएड में किया प्रदेश में टाप 

Spread the love

बधाई देने वालो का लगा तांता 

अहरौरा, मिर्जापुर/ स्थानीय थाना क्षेत्र के वन इमलिया गांव निवासी सूरज पटेल पुत्र बबलू पटेल ने यूपी के बीएड में प्रदेश में पहला रैंक हासिल कर क्षेत्र तथा परिवार का नाम रोशन किया है ।

सूरज पटेल के पिता एक श्रमिक किसान हैं और आर्थिक तंगी के कारण एक फैक्ट्री में काम करते हुए खेती बाड़ी का काम करते है।

सूरज पटेल अपने परिवार में सबसे बड़े हैं वही इनकी दो छोटी बहन हैं आंचल पटेल और काजल पटेल है।

 माता माया देवी जो की घर गृहस्ती का काम करते हुए अपने परिवार के साथ खेतों में भी काम करती हैं ।

 सूरज पटेल की प्राथमिक शिक्षा अपने मामा के घर रोहनिया विधानसभा के हरिहरपुर गांव में हुई है   हाई स्कूल व इंटर की शिक्षा एस एस एस इंटर कॉलेज गोविंदपुर रोहनिया वाराणसी से तो बी एसी मैथ से रज्जू भैया यूनिवर्सिटी प्रयागराज से प्राप्त किया है।

उसके बाद सूरज पटेल ने बीएड की परीक्षा दिए जिसमें पूर्णांक 400 का था जिसमें से  362.66 अंक प्राप्त कर यूपी के पहला स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है ।

सूरज ने सफलता का श्रेय अपने माता पिता को देते हुए सफलता के लिए कठिन परिश्रम का परिणाम बताया।

 यूपी में पहला स्थान आने पर क्षेत्र में जश्न की माहौल बना हुआ हैं सूरज के घर पर  बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *