जनपद के समस्त थानों पर आयोजित किया गया ‘थाना समाधान दिवस’

Spread the love

सोनभद्र। जनपद के समस्त थानों पर ‘थाना समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर तथा समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल क्षेत्र पर आयोजित थाना समाधान दिवस के मौके पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
   इसी क्रम में समस्त थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने थानों पर थाना समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया तथा कुछ के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया। इसी के साथ यह भी निर्देश दिया गया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *