बकरी चोर को पुलिस ने भेजा जेल दस बकरियां बरामद 

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के हिनौता गांव निवासी कन्हैया पुत्र नंदू की  14 जनवरी को अज्ञात चोरों के विरूद्ध लखनिया दरी जंगल में चरने गए 34 राशि बकरियों की चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया था।

प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार मिश्र ने बताया की उक्त चोरी में मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर क्षेत्र के सुरभी तपोवन जंगल के पास से बकरी चोर अभियुक्त समीर पुत्र स्व0हबीबउल्ला निवासी शेरपुर थाना अदलहाट को गिरफ्तार कर मौके से चोरी की दस राशि बकरी बरामद किया गया ।  पुलिस ने चोर को जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *