पेंशन अदालत का आयोजन 16 को

Spread the love

सोनभद्र। वरिष्ठ कोषाधिकारी इन्द्रभान सिंह ने अवगत कराया है कि आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल, मिर्जापुर की अध्यक्षता में 16 अप्रैल, 2025 को उनके कार्यालय सभागार में पूर्वान्ह 11.00 बजे पेंशन अदालत का आयोजन किया गया है। विन्ध्याचल मण्डल के सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों के पेंशन सम्बन्धी समस्याओं का निवारण इस अदालत में किया जाना है। आयोजित अदालत में राजकीय कार्यालयों से सेवानिवृत्त कर्मियों के ऐसे मामले जिनकी पेंशन/ग्रेच्युटी स्वीकृत न हुयी हो, पेंशन के त्रुटिपूर्ण निर्धारण के विरूद्ध पेंशनर द्वारा दिये गये प्रत्यावेदन पर विचार, सेवानिवृत्त के उपरान्त यदि वेतन आदि का पुनरीक्षण सुने जायेंगे ।
     पेंशन अदालत में वाद दाखिल करने हेतु आवेदन पत्र का प्रारूप विन्ध्याचल मण्डल के जिला कोषागारों में उपलब्ध है। आवेदन पत्र तीन प्रतियों में भरकर सम्बन्धित जनपद के मुख्य/वरिष्ठ कोषाधिकारियों के कार्यालय में 05 अप्रैल, 2025 के अपराह्न 03.00 बजे तक उपलब्ध करा दें। अपूर्ण आवेदन पत्रों एवं अन्तिम तिथि के पश्चात आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *