महाशिवरात्रि की शिव बारात को लेकर ओबरा थाना में पीस कमेटी की बैठक

ओबरा/सोनभद्र । महाशिवरात्रि पर नगर में निकलने वाली शिव बारात को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए ओबरा थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन से जुड़ी तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में बताया गया कि नगर में पिछले कई वर्षों से शिव बारात का आयोजन आपसी सहयोग से होता आ रहा है। इस वर्ष भी बारात के निर्धारित मार्ग, साफ-सफाई, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और बिजली सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई।सदस्यों ने सुझाव दिया कि जहां-जहां कंक्रीट सड़क है, वहां पहले से साफ-सफाई कराई जाए। साथ ही मार्ग में लगे अस्थायी बिजली तारों की जांच कर सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *