पंडित नेहरु ने खोखले भारत की मजबूत आधारशिला रखी – बृजेश गुप्ता 

Spread the love

भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गयी 

 चन्दौली । मुगलसराय, शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू के पुण्यतिथि पर नेहरू पार्क स्थित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।, तत्पश्चात आयोजित गोष्ठी में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी सेनानियों में से थे, देश के लिए उनका योगदान जितना स्वतंत्रता से पहले था उतना ही स्वतंत्रता के बाद भी रहा। देश के आजादी के उपरांत नेहरू जी ने अपने प्रधानमंत्री काल में पंचवर्षीय योजना चलाकर देश को विकास के नए आयाम दिए वहीं देश में बड़े-बड़े बांध, कल कारखाने, एम्स, इसरो आदि का निर्माण कराया। पंडित नेहरू ने खोखले भारत को एक मजबूत बुनियाद पर खड़ा किया जिसकी इमारत आज नजर आ रही है।

 कांग्रेस जनों ने प्रदेश कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत बूथ अध्यक्ष के मनोनयन कार्यक्रम की भी शुरुआत की गयी ।शहर कांग्रेस कमेटी के मैनाताली वार्ड के बूथ संख्या 73 का रमेश पांडेय को बृजेश गुप्ता ने माला पहनकर बी एल ए वन मनोनीत किया।  कार्यक्रम में राम जी गुप्ता दयाराम पटेल शाहिद तौसीफ विजय गुप्ता नेहाल अख्तर हमीर शाह जायसवाल, ट्रीजा एलीयट, उषा यादव, इसरार कुरैशी ,मुन्नी पटेल, दिलीप पाल, तारिक अब्बास, रमेश पांडेय, अनवर सादात, कन्हैया मोदनवाल, संजय जयसवाल, इम्तियाज अहमद, अवनीश शर्मा, देवेश कुमार मनोज यादव, महेश मंडल, गणेश गुप्ता, सुनील गुप्ता, प्रेमनाथ जायसवाल, भोला मौर्य, अचरज जायसवाल, श्याम सुंदर जायसवाल, राजेश गुप्ता, मोहम्मद इमरान, राकेश चौधरी आदि प्रमुख लोग सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *