अहिल्याबाई होलकर स्मृति अभियान के तहत घोरावल में आयोजित हुआ पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन    

Spread the love

सोनभद्र।  लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होलकर के 300 वीं जयन्ती स्मृति अभियान के तहत घोरावल विधानसभा के भगवास, औराई में पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री सुदामा पटेल, विशिष्ट अतिथि विधायक डॉ अनिल कुमार मौर्य व अनुसूचित मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत घोरावल ब्लाक प्रमुख दीपक पटेल ने पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी  व लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री सुदामा पटेल ने रानी अहिल्याबाई के संघर्षमयी जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रानी अहिल्याबाई शिव भक्ति में लीन, न्यायप्रिय, दृढ़ संकल्प वाली, समाज सेवा को समर्पित एक महान महिला थीं जिन्हें शिवकामिनी महादेवी के रूप में भी जाना जाता है।  विशिष्ट अतिथि विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने अपने वक्तव्य में कहा कि रानी अहिल्याबाई ने 1767 से 1795 तक अपने शासनकाल में अनेक सामाजिक और धार्मिक कार्य किए। उन्होंने सड़कों, कुओं, विश्रामगृहों का निर्माण कराया और देशभर में मंदिरों का जीर्णाेद्धार कराया, जिसमें केदारनाथ से लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर तक शामिल हैं। 

अनुसूचित मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत ने कहा कि लोक माता अहिल्याबाई ने विषम परिस्थितियों में भी कुशल शासन का उदाहरण प्रस्तुत किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहिल्याबाई के सपनों को साकार करने का कार्य किया है।  सम्मेलन में पूर्व विधायक तीरथराज, ब्लॉक प्रमुख दीपक पटेल, शंभू नारायण सिंह, महिला जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह, प्रसन्न पटेल, सुरेश शुक्ला, अनुपम तिवारी, मंजू गिरी, सुनील चौबे, मनीष पटेल आदि शामिल रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *