सोनभद्र। जनपद के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। रामगढ़ और कोरियाव क्रय केंद्रों पर धान खरीद दोबारा शुरू कर दी गई है। इससे लंबे समय से परेशान किसानों को बड़ी राहत मिली है। राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने किसानों की मांग को देखते हुए पहले डिप्टी आरएमओ को पत्र सौंपकर शिवपुर, कोरियाव और रामगढ़ केंद्रों पर पुनः धान खरीद शुरू करने की मांग की थी। इसके बाद शिवपुर केंद्र पर खरीद शुरू कर दी गई थी।इसी क्रम में जिलाध्यक्ष ने मिर्जापुर पहुंचकर संभागीय खाद्य नियंत्रक (RFC) से मुलाकात की और कोरियाव व रामगढ़ केंद्रों पर जल्द खरीद शुरू कराने का आग्रह किया। आरएफसी ने दोनों केंद्रों पर धान खरीद शुरू किए जाने की जानकारी दी।धान खरीद शुरू होने से किसानों की उपज बिक्री की समस्या का समाधान हुआ है। राष्ट्रीय लोक दल ने कहा है कि वह किसान हितों के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा।
रामगढ़ और कोरियाव केंद्र पर धान खरीद शुरू, राष्ट्रीय लोक दल के प्रयास से किसानों को राहत
