फ्रंटलाइन माइनिंग पर्यवेक्षकों के सेंसिटाइजेशन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

Spread the love

रांची ।सोमवार  को सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के मुख्यालय, रांची में “फ्रंटलाइन माइनिंग सुपरवाइज़रों के सेंसिटाइजेशन” पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों की खदानों से आये 76 ओवरमैन और माइनिंग सरदारों ने सक्रिय सहभागिता दर्ज की।

कार्यक्रम का उद्घाटन  सी.एस. तिवारी, निदेशक (तकनीकी/संचालन), सीसीएल के करकमलों द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कार्यस्थल की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु फ्रंटलाइन सुपरवाइज़रों द्वारा अधिक सक्रिय और जागरूक भूमिका निभाने की आवश्यकता पर बल दिया।

तकनीकी सत्र का नेतृत्व  बिनोद कुमार, महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं बचाव) ने किया। उन्होंने हाल के खान दुर्घटनाओं की विस्तृत समीक्षा के माध्यम से सुरक्षा उपायों को मजबूत करने और रोकथाम रणनीतियों पर चर्चा की।

कार्यशाला में फ्लोरेसेंट जैकेट्स का अनिवार्य उपयोग, अल्कोहल ब्रेथ एनालाइज़र, HEMMs में सीट बेल्ट्स का प्रयोग, और कार्यकाल के दौरान नींद न लेने जैसे महत्वपूर्ण सुरक्षा निर्देशों पर विशेष जोर दिया गया।

फ्रंटलाइन माइनिंग सुपरवाइज़रों की तुलना सेना में कप्तानों से करते हुए, उन्हें सुरक्षा नेतृत्व, ज़िम्मेदारी और प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया गया जो सबसे आगे रहकर अपने दल का मार्गदर्शन करते हैं।

कार्यशाला का समापन प्रतिभागियों द्वारा अपने-अपने कार्यस्थलों पर सुरक्षा संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की सामूहिक प्रतिज्ञा के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *