गोवध प्रकरण में एक गिरफ्तार,चार गोवंश व बाइक बरामद

Spread the love

सोनभद्र।  अपराध और गोवध के मामलों पर रोक लगाने के अभियान के तहत बभनी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गोवध एवं पशु क्रूरता के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चार गोवंश और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। 10 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम चकबगदरी सानी तिराहे के पास पहुंची। वहां जंगल की ओर से कुछ लोग दो बैल, एक गाय और एक बछिया को मारते-पीटते हुए ले जाते दिखे।पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो दो लोग मोटरसाइकिल छोड़कर जंगल की ओर भाग निकले। मौके से बाबूलाल अगरिया (51 वर्ष) निवासी चकबगदरी सानी, थाना बभनी को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने दो बैल, एक गाय, एक बछिया और हीरो होंडा साइन मोटरसाइकिल (नंबर UP64 AS 1292, स्लेटी रंग) बरामद की है। इस मामले में थाना बभनी पर गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5A/8 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *