विश्व वानिकी दिवस पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संचेतना का दिया संदेश

Spread the love

स्वच्छ व हरित धरती के लिए वृक्षारोपण अनिवार्य- जिलाधिकारी

भदोही / पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली  अपनाने के अन्तर्गत जनसहभागिता एवं संवेदीकरण हेतु 21 मार्च विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी विशाल सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में पीपल का पेड़ व पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा आम के वृक्ष लगाकर दिया विश्व वानिकी दिवस का संचेतना। इस अवसर पर जिलाधिकारी  ने कहा कि हर व्यक्ति पौधा लगाकर उसका लालन-पालन अपने पुत्र की तरह करे तभी पेड़ बचेगा पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो बीमारियां नहीं होगी यह भी कहा की वर्तमान एवं भावि पीढ़ी पीढ़ी पेड़ के महत्व को समझें। कलेक्ट्रेट परिसर में मिया वाकी पद्धति से कलेक्ट्रेट में वृहद स्तर पर वन संरक्षण का कार्य किया गया है। पेड़ पौधों के संचयन के लिए सिंचाई व रख–रखाव बेहतर ढंग से होना चाहिए ताकि हमारा पर्यावरण सुरक्षित हो सके। 

        वन विभाग की तरफ से कलेक्टेªट परिसर में  जिलाधिकारी विशाल सिंह सहित मौके पर उपस्थित अन्य लोगों ने वृक्षारोपण करते हुए पर्यावरणीय संतेचना का संदेश दिया तथा उपस्थित लोगों ने ‘‘लाइफ प्रतिज्ञा’’ कर पर्यावरण को बचाने के लिए अपने दैनिक जीवन में हर सम्भव बदलाव लाने पर बल दिया गया तथा अन्य लोगों को पर्यावरण के अनुकूल आदतों और व्यवहारों के महत्व के विषय में सतत् रूप से प्रेरित किया गया। 

         जिलाधिकारी ने विश्व वानिकी दिवस पर स्वच्छ एवं हरित धरती के लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि हम सबको उपलब्ध संसाधनों के विनाशकारी उपभोग के स्थान पर विवेकपूर्ण व समझदारी से उपयोग को जन-अभियान व जन-आन्दोलन बनाना है। वास्तव में ‘‘मिशन लाइफ’’ जीवनशैली में परिवर्तन कर जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करने एवं शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के मूल मंत्र है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *