कुमार मंगलम बिड़ला के जन्मदिन पर हिंडालको ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन

Spread the love

रेणुकूटl विश्व रक्तदाता दिवस और आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला के जन्मदिन पर हिंडालको ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन हिंडालको हॉस्पिटल की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीलम त्रिपाठी, डॉ. मोनिका गुगलानी और डॉ. प्रवीण पारगी ने किया। प्रयास फाउंडेशन की पहल ‘एक मुहिम जिंदगी बचाने की’ के तहत यह शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 18 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इनमें से 8 लोगों ने इस मौके पर रक्तदान किया। रक्तदाताओं में गौतम अग्रवाल, अमित चौबे, संदीप शाह, सुनील चंद्र पांडे, संजीव कुमार मिश्र, अभिषेक यादव, शुभम कुमार गिरी और प्रियंका सिंह शामिल रहे। प्रयास फाउंडेशन के संस्थापक दिलीप दुबे और रक्तदान प्रभारी अमित चौबे ने कार्यक्रम का संचालन किया। हिंडालको ब्लड बैंक की टीम से अयन राय, उत्तम कुमार मन्ना और अजीत अस्थाना ने सहयोग किया। ब्लड बैंक के अयन राय ने रक्तदान के मानदंड बताए। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से अधिक उम्र, 45 किलोग्राम वजन और 12.5 ग्राम हीमोग्लोबिन वाला स्वस्थ व्यक्ति हर 90 दिन में रक्तदान कर सकता है। अजीत अस्थाना ने बताया कि महिलाएं वर्ष में तीन बार रक्तदान कर सकती हैं।दिलीप दुबे ने बताया कि कुमार मंगलम बिड़ला के जन्मदिन पर रेणुकूट यूनिट में पहली बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि भविष्य में इसे बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *