वेकोलि में राजभाषा पखवाड़ा का समापन

नागपुर।14 सितम्बर 2025 से प्रारंभ राजभाषा हिंदी पखवाड़ा का आज 29 सितम्बर, 2025 को समापन हुआ। पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह में मुख्य अतिथि, अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक जय प्रकाश द्विवेदी ने हिंदी में सर्वाधिक कार्य करने के लिए “क” क्षेत्र में कन्हान और “ख” क्षेत्र में माजरी को राजभाषा शील्ड प्रदान की। समापन समारोह में पखवाड़े के दौरान आयोजित सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। साथ ही, ‘तिमाही राजभाषा प्रगति प्रतिवेदन’ पोर्टल का लोकार्पण अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक  जय प्रकाश द्विवेदी द्वारा किया गया। इस पोर्टल के माध्यम से विभागों और क्षेत्रीय कार्यालयों से तिमाही राजभाषा प्रतिवेदन समय पर हो सकेगा।

NTPC

समापन समारोह में अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक  जय प्रकाश द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि हिन्दी एक सरल भाषा है और हमें इस भाषा को पूर्णतः अपनाना चाहिए। उन्होंने हिंदी भाषा के प्रसार के लिए अधिक प्रोत्साहन देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संवाद के भाव हिंदी भाषा में सरलता से व्यक्त हो सकते है। उन्होंने सभी से, दैनंदिन वार्तालाप के साथ ही कार्यालय के कामकाज में भी हिंदी भाषा का इस्तेमाल करने का आह्वान किया। 

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में निदेशक तकनीकी (संचालन / परि. एवं योज.)  आनंदजी प्रसाद, निदेशक (मानव संसाधन) डॉ हेमंत शरद पांडे तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री अजय मधुकर म्हेत्रे उपस्थित रहे।

निदेशक (मानव संसाधन) डॉ हेमंत शरद पांडे ने अपने संबोधन में सभी को कार्यालय का कामकाज सरल हिंदी में करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरल हिंदी के प्रयोग से राजभाषा का गौरव बढ़ेगा। उन्होंने हिंदी के प्रयोग के प्रति बेहतर जागरूकता और प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। 

समारोह के प्रारंभ में महाप्रबंधक (मानव संसाधन/औ. सं.) एवं राजभाषा प्रमुख श्री पी. नरेन्द्र कुमार ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने भाषण में बताया की पखवाड़े के दौरान कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। इनमें भाषण, स्व-रचित काव्य, स्लोगन, अंताक्षरी, प्रश्न मंच, क्विज आदि की प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी। उन्होंने कंपनी में हिंदी के बढ़ते प्रचलन का जिक्र करते हुए हिंदी भाषा के प्रचार एवं प्रसार के उद्देश्य से किए गए विविध कार्यों के बारे में अवगत कराया।

कंपनी स्तरीय स्व-रचित काव्य स्पर्धा के प्रथम और द्वितीय विजेताओं क्रमशः  बालचंद फिकिरराम एवं  अमित खेरे, , नागपुर क्षेत्र ने अपनी रचनाओं का पाठ किया, जिनका सभी ने भरपूर आनंद लिया। इस पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह में मुख्यालय तथा क्षेत्रों के कर्मी गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अनुपमा टेमुणींकर, मुख्य प्रबंधक (मानव संसाधन) एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधक (मानव संसाधन) अतुल बनसोड ने किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *