Odyssey of Daze” उपन्यास के लेखक मयंक कश्यप ने रांची में किया बुक साइनिंग

Spread the love

Amazon” पर पिछले दो महीनों से BestSeller चल रही उपन्यास “Odyssey of Daze” 

 रांची । लालपुर स्थित Oxford Book Store में पिछले दो महीनों से लगातार बेस्टसेलर चल रही उपन्यास “Odyssey of Daze” का विशेष बुक साइनिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुस्तक के लेखक  मयंक कश्यप ने रांची और कोलकाता से आए कई किताब प्रेमियों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से मुलाकात की और अपने उपन्यास से जुड़ी रोचक जानकारियां साझा कीं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित पाठकों ने लेखक से पुस्तक पर चर्चा की और “Odyssey of Daze” की हस्ताक्षरित प्रतियाँ प्राप्त कीं। रांची के साहित्यप्रेमियों में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा गया।

आपको बता दें कि “Odyssey of Daze” उपन्यास पिछले दो महीनों से e-commerce प्लेटफॉर्म Amazon पर बेस्टसेलर बना हुआ है। यह पुस्तक पाठकों के बीच अपनी अनूठी कहानी और लेखन शैली के लिए काफी सराही जा रही है।  मयंक कश्यप की इस बुक साइनिंग इवेंट ने न केवल रांची के पाठकों को लेखक से जोड़ने का कार्य किया, बल्कि साहित्यिक संवाद को भी बढ़ावा दिया। इस आयोजन ने यह साबित कर दिया कि रांची जैसे शहरों में भी साहित्य और पुस्तकों के प्रति रुचि तेजी से बढ़ रही है, और ऐसे आयोजनों से युवा लेखकों को भी एक मंच मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *