ओडिशा नर्सेज एवं मिडवाइफरी परीक्षा बोर्ड 2025 में आई.जी.एच. के नर्स प्रशिक्षण अनुष्ठान द्वारा शत-प्रतिशत उत्तीर्ण परिणाम दर्ज

Spread the love

राउरकेला स्थानीय इस्‍पात संयंत्र के इस्पात जनरल अस्पताल के नर्स प्रशिक्षण अनुष्ठान के विद्यार्थियों ने ओडिशा नर्सेज एवं मिडवाइफरी परीक्षा बोर्ड, भुवनेश्वर द्वारा शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए आयोजित जनरल नर्सिंग एवं मिडवाइफरी कोर्स परीक्षा-2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उल्लेखनीय है कि, यह पाठ्यक्रम तीन वर्ष की अवधि का है।

ज्योतिर्मयी पटनायक ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्थान में प्रथम स्थान हासिल किया है,  निरोद कुमार पात्र ने 89.2 प्रतिशत अंक के साथ दुसरे स्थान पर रहा, जबकि मोनालिसा पात्र 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रही। कुल 55 विद्यार्थियों में से 22 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त कर डिस्टिंक्शन के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है। 32 विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी प्राप्त की है, जबकि 1 विद्यार्थी ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर द्वितीय श्रेणी प्राप्त की है।

उल्लेखनीय है कि, नर्स प्रशिक्षण अनुष्ठान, आई.जी.एच., राउरकेला की एक अग्रणी संस्थान है और 1963 से तीन वर्षीया नर्सिंग मिडवाइफरी (जी.एन.एम.) पाठ्यक्रम चला रहा है, जिसमें वर्तमान में प्रति वर्ष 60 छात्र प्रवेश लेते हैं। तब से अब तक इसने लगभग 1500 प्रशिक्षित नर्सें तैयार की हैं, जो आज दुनिया भर में फैले अस्पतालों में सफलतापूर्वक सेवा दे रहे हैं, जिससे उनके पूर्व शिक्षण संस्थान का नाम रोशन हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *