चट्टी बरियातू कोयला खनन परियोजना के कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व पहल के अंतर्गत पोषण सामग्री वितरण

Spread the love

हजारीबाग। चट्टी बरियातू कोयला खनन परियोजना के कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व पहल के अंतर्गत गुरुवार को बिरहोर टोली में पोषण सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बिरहोर समुदाय के 32 परिवारों को अंडे और गुड़ वितरित किए गए। बिरहोर समुदाय को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG) के रूप में चिन्हित किया गया है, और यह पहल समुदाय को कुपोषण और गरीबी से लड़ने में प्रत्यक्ष सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से की गई।

यह कार्यक्रम कंपनी की सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना और समाज के सबसे कमजोर वर्गों के उत्थान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस पहल से न केवल समुदाय को आवश्यक पोषण सहायता प्राप्त हुई, बल्कि उनमें विश्वास और आशा का संचार भी हुआ। भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों को जारी रखने की योजना है। इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही, बी. नवीन कुमार, उप महाप्रबंधक (सीडी-सीएसआर) एवं देबांकुर तालुकदार, कार्यपालक (सीडी-सीएसआर) उपस्थित थे। यह कार्यक्रम कंपनी की सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना और समाज के सबसे कमजोर वर्गों के उत्थान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *