एनटीपीसी तालचेर थर्मल ने गर्ल एम्पावरमेंट मिशन 2025 का किया समापन समारोह

Spread the love

तालचेर, अंगुल । एनटीपीसी  तालचेर थर्मल पावर प्रोजेक्ट द्वारा आयोजित गर्ल एम्पावरमेंट मिशन  2025 का चार सप्ताह का आवासीय कार्यक्रम 8 जून को एक रंगारंग सांस्कृतिक समारोह के साथ संपन्न हुआ। इस पहल के तहत आस-पास के गाँवों से आई 40 बेटियों को आत्मविश्वास, नेतृत्व और जीवन कौशल से सशक्त बनाया गया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि रहे  विजय चंद, कार्यकारी निदेशक एवं प्रमुख परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी तालचेर थर्मल। कार्यक्रम में श्रीमती विभा अग्रवाल, अध्यक्ष, सागरिका लेडीज क्लब, एनटीपीसी परिवार के कर्मचारीगण, परिजन, आस-पास के गांवों के सरपंच, ग्रामीण नागरिक एवं गर्वित अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बेटियों ने मंच पर नृत्य, गीत, अनुभव साझा करते भाषण, योग व आत्मरक्षा का प्रदर्शन, और फिजा आर्ट्स  द्वारा प्रशिक्षित एक सशक्त नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जिसका उद्देश्य था लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण। यह प्रस्तुति सभी उपस्थितों को गहराई से प्रभावित कर गई।

चार सप्ताहों के दौरान इन बेटियों ने डिजिटल साक्षरता, इंग्लिश स्पीकिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, बाल अधिकार, व्यक्तित्व विकास आदि पर विशेष सत्रों में भाग लिया। यह मिशन सिर्फ कौशल निर्माण नहीं, बल्कि आत्म-विश्वास, अनुशासन और भविष्य की दिशा तय करने की प्रेरणा देने के लिए था। विजय चंद ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा: एनटीपीसी तालचेर थर्मल में हम मानते हैं कि गांवों की बेटियों को सशक्त करना ही समाज को सशक्त बनाने की नींव है। जेम की ये बेटियाँ हमारे भविष्य की आशा हैं और इनका उत्साह व ऊर्जा सराहनीय है। यह मिशन समावेशी विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”प्रतिभागी बच्ची ने कहा 

“यहाँ आने से पहले मुझे कभी मंच पर बोलने का अवसर नहीं मिला था। अब मैं टीचर बनकर और लड़कियों को आगे बढ़ाना चाहती हूँ।” गर्वित माता-पिता ने कहा: “मेरी बेटी में जबरदस्त आत्मविश्वास आया है। हम एनटीपीसी का दिल से धन्यवाद करते हैं जिन्होंने हमारे बच्चों को ऐसा मंच दिया।” समारोह का समापन प्रमाण पत्र वितरण, तालियों की गूंज और भावनात्मक विदाई के साथ हुआ — यह अंत नहीं, बल्कि इन बेटियों की नई उड़ान की शुरुआत थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *