ऊंचाहार, रायबरेली। नैगम सामाजिक दायित्व की दिशा में एक कदम आगे बढ़ते हुए एनटीपीसी ऊंचाहार ने जिला प्रशासन को तीस लाख रुपए की वित्तीय सहायता दी है। यह धनराशि राजकीय कालोनी स्थित पार्क के नवीनीकरण एवं सुंदरीकरण के लिए आवंटित की गई है। ऊंचाहार परियोजना के प्रमुख बिस्व मोहन सिंह तथा मानव संसाधन विभाग के प्रमुख पंकज कुमार ने 29,97,889 रुपए का चेक जिलाधिकारी हर्षिता माथुर को सौंपा। एनटीपीसी संस्था की इस पहल के लिए जिलाधिकारी ने प्रशंसा की तथा विद्युत उत्पादन के साथ साथ अन्य क्षेत्रों में जैसे कौशल विकास, रोजगार सृजन तथा अन्य क्षेत्रों में एनटीपीसी के योगदान की मुक्त कंठ से सराहना की। परियोजना प्रमुख बिस्व मोहन सिंह ने एनटीपीसी ऊंचाहार को जिला प्रशासन से मिल रहे सहयोग के लिए जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया।
पार्क के सुंदरीकरण के लिए जिला प्रशासन को एनटीपीसी ने दी वित्तीय सहायता
