एनटीपीसी पकरी बरवाडीह ने विस्थापित परिवारों को वितरित किए किचन बर्तन

Spread the love

हजारीबाग । एनटीपीसी की पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना ने कटकमदाग प्रखंड के परियोजना प्रभावित विस्थापित गांव सुल्ताना में एक विशेष बर्तन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के तहत नगड़ी से विस्थापित होकर सुल्ताना में बसे 78 परिवारों को कुल 10 प्रकार के किचन बर्तन प्रदान किए गए।

इस वितरण में हॉटपॉट, वाटर फिल्टर, मिक्सर, प्रेशर कुकर, चकला, बेलन, मसाला बॉक्स, स्टील ग्लास, रोटी तवा और चिमटा जैसे आवश्यक बर्तन शामिल थे। बर्तन प्राप्त कर विस्थापित ग्रामीणों ने प्रसन्नता जाहिर की और एनटीपीसी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सीएसआर विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक कमला राम रजक और कार्यपालक रजनीश कुमार भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि यह पहल परियोजना प्रभावित समुदाय की जीवनशैली में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही, उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

एनटीपीसी की इस पहल को विस्थापित परिवारों की जीवन गुणवत्ता में सुधार लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *