एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल माइनिंग प्रोजेक्ट को टस्कर अवार्ड्स 2025 में तीन श्रेणियों में सम्मान

Spread the love

हजारीबाग। एनटीपीसी पकरी बरवाडी कोल माइंस प्रोजेक्ट के जनसंपर्क अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई। एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड के पकरी बरवाडीह कोल माइनिंग प्रोजेक्ट  ने टस्कर अवार्ड्स 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। परियोजना को तीन प्रमुख श्रेणियों में पुरस्कार प्राप्त हुए हैं, जो इसके सामाजिक, शैक्षणिक और खेल क्षेत्र में योगदान को दर्शाते है ।सामाजिक सरोकारों पर आधारित प्रभावशाली फिल्म के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ सामाजिक प्रभाव फिल्म’ श्रेणी में स्वर्ण पुरस्कार प्रदान किया गया। यह फिल्म स्थानीय समुदायों की भागीदारी, उनकी जीवनशैली में आए सकारात्मक बदलाव और परियोजना की परिवर्तनशील पहलों को रेखांकित करती है।ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं को प्रेरित करने के लिए की गई पहलों को मान्यता देते हुए ‘ग्रामीण खेल आउटरीच’ श्रेणी में स्वर्ण पदक से नवाजा गया। यह पुरस्कार समावेशी विकास और सामाजिक समरसता में परियोजना की भूमिका को उजागर करता है।

खनन एवं औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान, विशेषकर वंचित वर्गों के बच्चों के लिए चलाई जा रही पहलों को रजत पुरस्कार प्राप्त हुआ है। यह सम्मान  की शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का परिचायक है।इस गौरवशाली उपलब्धि पर आयोजित समारोह तिरुवनंतपुरम में संपन्न हुआ, जहाँ सांसद डॉ. शशि थरूर और केरल सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुरस्कार प्रदान किए। एनएमएल पकरी बरवाडीह की ओर से जनसंपर्क अधिकारी  दिलीप ठाकुर ने ये पुरस्कार ग्रहण किए। टस्कर अवार्ड्स देश के प्रतिष्ठित मंचों में गिना जाता है, जहाँ सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी इकाइयाँ, बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ और निजी संस्थान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं। ऐसे चुनौतीपूर्ण मंच पर  तीन श्रेणियों में जीत इसकी संचालन कुशलता के साथ-साथ इसके स्थायी, समावेशी और जनहितकारी दृष्टिकोण की भी सशक्त पुष्टि करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *