एनटीपीसी नबीनगर दे रहा है बालिकाओं के सपनों को नई उड़ान – सुदीप नाग

Spread the love

बालिका सशक्तिकरण अभियान : 40 ग्रामीण छात्राओं को मिलेगा निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण

औरंगाबाद। एनटीपीसी लिमिटेड के क्षेत्रीय कार्यकारी निर्देशक (पूर्वी क्षेत्र-१)  सुदीप नाग ने शुक्रवार को एनटीपीसी नबीनगर में बालिका सशक्तिकरण अभियान का उद्धघाटन किया। इस अभियान के अंतर्गत एनटीपीसी नबीनगर, आसपास के गाँवो के 40 बालिकाओ के लिए परियोजना परिसर में निशुल्क आवासीय कार्यशाला का आयोजन कर रहा है। अगले चार हफ्तों तक चलने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य गाँवों में छिपी हुई मेधा को निखारना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए  सुदीप नाग ने बताया की “यह अभियान बालिकाओ के सर्वांगीण विकास पर बल देता है और उन्हें सशक्त नागरिक के रूप में तैयार करता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस कार्यक्रम से प्रशिक्षित बालिकाओं को ‘सपनों की उड़ान’ भरने की इच्छाशक्ति का नया संबल मिलेगा”। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए, एनटीपीसी नबीनगर के परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निर्देशक  एल के बेहेरा ने कहा कि जेम के माध्यम से प्रतिभागियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और उनका सर्वांगीण विकास होगा”।

पिछले दो वर्षों की तरह ही इस वर्ष भी एनटीपीसी नबीनगर ग्रामीण बालिकाओ के सर्वांगीण विकास हेतु उन्हें उच्चस्तरीय प्रशिक्षण देने जा रहा है। इस वर्ष अभियान में बारुण एवं नबीनगर ब्लॉक के सरकारी विद्यालयों से चुने गए 40 छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा प्रदान किया जाएगा जिसमे गणित, अंग्रेजी, हिंदी आदि जैसे विषय शामिल है। नियमित शिक्षा के साथ साथ छात्राओं को कराटे, योग, Computer एवं अन्य प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। अभियान के दौरान, छात्राओं को छात्रावास एवं पौष्टिक आहार की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

उद्घाटन समारोह से पहले क्षेत्रीय कार्यकारी निर्देशक ने वरिष्ठ अधिकारीयों के साथ जेम के कक्षा और छात्रावास परिसर का निरिक्षण किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय कार्यकारी निर्देशक के अलावा परियोजना प्रमुख बीआरबीसीएल  दीपक रंजन डिहुरी, महाप्रबंधक (O&M) बीआरबीसीएल  बिमल कुमार साहा महाप्रबंधक (O&M), एनटीपीसी नबीनगर  के डी यादव सहित एनटीपीसी के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *