नागपुर एनटीपीसी मौदा ने 16फरवरी 2026 से 17फरवरी 2026 तक पश्चिमी क्षेत्र (WR-1) स्टेशनों की क्षेत्रीय वित्त समीक्षा बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन किया। दो दिवसीय इस समीक्षा बैठक की शुरुआत WR-1 स्टेशनों के वित्तीय प्रदर्शन एवं लाभप्रदता की विस्तृत समीक्षा के साथ हुई।
यह बैठक जय कुमार श्रीनिवासन, निदेशक (वित्त), एनटीपीसी लिमिटेड की गरिमापूर्ण उपस्थिति में संपन्न हुई, जिनके मार्गदर्शन एवं विचार-विमर्श से बैठक को महत्वपूर्ण दिशा प्राप्त हुई। बैठक में वीरेंद्र मलिक, कार्यकारी निदेशक (वित्त), ई. सत्य फणी कुमार, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (WR-1), नीरज जलोटा, कार्यकारी निदेशक (USSC) एवं क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (WR-II), बिद्यानंद झा, कार्यकारी निदेशक (OS), तथा जोसेफ बास्टियन, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी मौदा की भी उपस्थिति रही। इस अवसर पर WR-1 स्टेशनों, झाबुआ पावर लिमिटेड एवं आरजीपीपीएल के सभी परियोजना प्रमुखों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया, जो क्षेत्रीय सहभागिता एवं वित्तीय उत्कृष्टता के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
17फरवरी 2026 को एनटीपीसी की सतत विकास पहलों के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके पश्चात मौदा प्लांट में नियंत्रण कक्ष का दौरा भी किया गया। क्षेत्रीय वित्त समीक्षा बैठक का मुख्य उद्देश्य WR-1 स्टेशनों के वित्तीय प्रदर्शन की समीक्षा करना, वित्तीय अनुशासन को सुदृढ़ करना, संसाधनों के उपयोग में दक्षता बढ़ाना, सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को साझा करना तथा एनटीपीसी लिमिटेड के समग्र संगठनात्मक लक्ष्यों के अनुरूप क्षेत्रीय वित्तीय रणनीतियों को सशक्त बनाना था। साथ ही, स्टेशनों के मध्य सहयोग एवं सतत सुधार को प्रोत्साहित करना भी इसका प्रमुख उद्देश्य रहा।
