एनटीपीसी कुडगी ने शुरू किया ‘बालिका सशक्तीकरण मिशन-2025

Spread the love

 76 ग्रामीण छात्राएं होंगी लाभान्वित

कुडगी, विजयपुरा: एनटीपीसी कुडगी ने अपनी प्रमुख सीएसआर पहल ‘बालिका सशक्तीकरण मिशन  2025’ का 21 मई 2025 को भव्य शुभारंभ किया। यह पहल कुडगी, मसुती, गोलासांगी, तेलगी और मुट्टागी गांवों की 76 प्रतिभाशाली बालिकाओं को शिक्षा, जीवन कौशल और आत्मनिर्भरता की दिशा में तैयार करने के उद्देश्य से आरंभ की गई है।

कार्यक्रम का उद्घाटन एनटीपीसी कुडगी के कार्यकारी निदेशक बिद्यानंद झा ने किया। इस अवसर पर मिताली महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती अंजू झा, परियोजना महाप्रबंधक आलोकेश बनर्जी, जीएम यू.के. जैन, एचओएचआर कालिया एस. मूर्ति सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बिद्यानंद झा ने अपने उद्बोधन में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के साथ इस मिशन के जुड़ाव को रेखांकित किया और कहा, “यह पहल हमारी बेटियों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए सशक्त बनाएगी।”

जेम 2025 के अंतर्गत 14 ग्रामीण स्कूलों की छात्राएं भाग ले रही हैं। कार्यशाला में शैक्षणिक सत्र, जीवन कौशल, योग, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों को शामिल किया गया है। उद्घाटन दिवस पर सभी छात्राओं का पंजीकरण, स्वास्थ्य परीक्षण और किट वितरण किया गया।

बाल भारती स्कूल के छात्रों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को उल्लासपूर्ण बना दिया। एनटीपीसी की यह पहल केवल एक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि लड़कियों के आत्मनिर्भर और सशक्त भविष्य की दिशा में एक परिवर्तनकारी प्रयास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *