एनटीपीसी ऊँचाहार परियोजना : नौकरी पाकर खिल उठी ग्रामीण युवायों की बांछे

Spread the love

मनोज पांडेय

प्रयागराज। नैगम सामाजिक दायित्व के तहत एनटीपीसी ऊँचाहार परियोजना के आस पास के गांवों के युवक और लड़कियों को जब जॉब ऑफर लेटर मिला तो उनकी बांछे खिल उठी और सभी लाभार्थियों ने एनटीपीसी के प्रति दिल से आभार जताया। सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीपेट) के माध्यम से ऊँचाहार परियोजना के आसपास के युवा एवं युवतियों को प्लास्टिक प्रोसेसिंग का छह महीने का कौशल विकास प्रशिक्षण दिला कर देश की विभिन्न नामी कंपनियों में इन अभ्यर्थियों का प्लेसमेंट करवाया गया।

इन युवाओं को ऑफर लेटर तथा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र देने के लिए एनटीपीसी ऊंचाहार में एक समारोह आयोजित किया गया। जहां लाभार्थियों को कार्यकारी निदेशक अभय कुमार श्रीवास्तव तथा प्रियदर्शिनी लेडीज क्लब की अध्यक्षा अनुपमा श्रीवास्तव अन्य महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्ष, यूनियन एवं एसोसिएशन के अध्यक्ष तथा संबंधित ग्राम प्रधानों की उपस्थिति में ऑफर लेटर देकर उनके उज्ज्वल भविष्य तथा आत्मनिर्भर जीवन को नए पंख दिए गए।

परियोजना प्रमुख अभय कुमार श्रीवास्तव ने युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि वे जहां भी काम करे अपना शतप्रतिशत योगदान देकर स्वयं का और एनटीपीसी का नाम रोशन करें। सीपेट के कौशल विकास विभाग के प्रमुख के पी सिंह ने प्रशिक्षण संबंधी प्रेरणादायक जानकारी दी, और एनटीपीसी द्वारा युवाओं के रोजगार के लिए किए जा रहे कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की। कार्यक्रम को ग्रामप्रधानों, कर्मचारी नेताओं ने भी संबोधित किया तथा लाभार्थियों को शुभकामनाएं दीं। सी एस आर विभाग की वरिष्ठ प्रबंधक स्नेहा त्रिपाठी ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा उपमहाप्रबंधक विनायक प्रकाश शॉ ने अभ्यगतों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *