एनटीपीसी बरौनी सीआईएसएफ अग्निशमन शाखा को मिला नया फोम टेंडर

Spread the love

बेगूसराय। एनटीपीसी बरौनी के अग्नि शमन शाखा में एक नई मल्टीपर्पस फोम  टेंडर का औपचारिक उद्घाटन  जय दीप घोष (परियोजना प्रमुख) के द्वारा , आकाश सक्सेना उप कमाडेंट,  साधु खान, सुशील चंद्र बोई  एवं अन्य ए.न.टी.पी.सी एवं CISF के अधिकारी गण की उपस्थिति में किया गया । अग्नि शमन शाखा के प्रमुख श्री भास्कर दास सा. समादेष्टा अग्नि के द्वारा बताया गया कि यह नई मल्टीपरपस फोम टेंडर सामिल हो जाने से अग्नि शमन शाखा और मजबूत हो गई है।,श्री आकाश सक्सेना उप कमाडेंट ने कहा कि  किसी भी आपातकालीन समस्या से निपटने में सहायता मिलेगी। परियोजना प्रमुख श्री जय दीप घोष ने कहा कि एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा आने वाले समय और एक फायर टेंडर  भी जल्द से जल्द अग्नि शमन शाखा को उपलब्ध कराया जाएगा जिससे कि CISF के द्वारा ना केवल परियोजना के अंतर्गत बल्कि परियोजना के बाहर भी किसी भी अग्नि दुर्घटना प्रबंधन में बेहतर कामयाबी प्राप्त होगी। इससे अग्नि प्रबंधन व्यवस्था मजबूत होगी।

 वाहन का उद्घाटन नारियल तोड़ कर पारंपरिक पूजा पाठ के उपरान्त फीता काट कर एवं झंडा दिखा कर परियोजना प्रमुख द्वारा किया गया।  तत्पश्चात CISF FIRE WING द्वारा वाहन से विभिन्न प्रकार के फायर फाइटिंग प्रदर्शन किया गया जिसका उपस्थित अधिकारियों ने सराहना कि।

 इस आयोजन का संचालन नि.अग्नि जितेंद्र कुमार के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *