एनटीपीसी अंता द्वारा बामुलिया जोगियान गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Spread the love

बारा । एनटीपीसी अंता के परियोजना प्रमुख  अनिल बवेजा के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में 20 फरवरी को नैगमिक सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) नीति के अंतर्गत एनटीपीसी अंता के मानव संसाधन विभाग एवं चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में समीपवर्ती ग्राम बामुलिया जोगियान में ग्रामीणों हेतु एक निःशुल्क ग्राम स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

स्वास्थ्य शिविर के दौरान ग्रामीणों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया तथा आवश्यक औषधियों का निःशुल्क वितरण किया गया। शिविर में सामान्य रोगों की जांच, स्वास्थ्य परामर्श एवं प्राथमिक उपचार जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे ग्रामीणों को अपने ही गांव में स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख  अनिल बवेजा ने कहा कि एनटीपीसी अपने आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने बताया कि एनटीपीसी की CSR पहलों के अंतर्गत स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामुदायिक विकास से जुड़े कार्यक्रम निरंतर संचालित किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीण समुदाय के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।

इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से कुल 157 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच एवं औषधि वितरण की सुविधा का लाभ उठाया। ग्रामीणों ने एनटीपीसी अंता द्वारा आयोजित इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मानव संसाधन प्रमुख  डी.एस. कुहाड़, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अम्बुज कुमार, डॉ. ऋषभ शर्मा सहित एनटीपीसी अंता चिकित्सालय की चिकित्सकीय टीम उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *