अब ओ लेवल एवं सीसीसी के लिए अंतिम तिथि 21 जुलाई 

Spread the love

चन्दौली। जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी रत्नेश सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों के लिये संचालित “ओ” लेवल एवं “सी०सी०सी०” कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजनान्तर्गत निर्गत संशोधित समय सारिणी के अनुसार प्रशिक्षणार्थियों द्वारा दिनांक- 11.06.2025 से दिनांक 21. 07. 2025 तक आनलाइन आवेदन किया जा सकता है। “ओ” लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण एवं “सी०सी०सी०” कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु विभागीय वेबसाईट backwardwelfareup.in एवं obccomputertraining.upsdc.gov.in पर दिये गये लिंक के माध्यम से आनलाइन आवेदन के उपरान्त आवेदन की प्रति की प्रिंटआउट प्राप्त कर आय, जाति, आधार व अन्य शैक्षिक अभिलेख को स्वप्रमाणित करते हुए उसकी समस्त हार्ड कापी दो प्रतियों में कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, बिछियां कला विकास भवन चन्दौली के सामने दिनांक 21.07.2025 के सायं 5:00 बजे तक जमा किया जाना है। प्रशिक्षार्थियों की “ओ” लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण एवं “सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु अर्हता निर्धारित है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, चन्दौली से सम्पर्क करें।

*पात्रता*

अभ्यर्थी पिछड़ी जाति का व्यक्ति तथा जनपद का निवासी हो, अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षिक अर्हता (10+2) इण्टिरमीडिएट अनिवार्य है, अभ्यर्थी के माता-पिता/अभिभावक की वार्षिक आय शहरी/ग्रामीण क्षेत्रों में समान रूप से रू० (1,00,000.00 (रू० एक लाख मात्र) से अधिक न हो, प्रशिक्षार्थी बेरोजगार हो तथा किसी शिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति प्राप्त न कर रहा हो, प्रशिक्षार्थी की अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *