सीएम डैशबोर्ड पर जनपद का हमेशा अच्छा प्रदर्शन दिखना चाहिए – नोडल अधिकारी 

Spread the love

चन्दौली।  मुख्यमंत्री डैश बोर्ड/ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में सचिव राज्य सूचना आयोग अभय सिंह जनपद के नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट  सभागार में संपन्न हुई। बैठक के दौरान नोडल अधिकारी द्वारा सभी विभागों की विस्तार से चर्चा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए।

*सीएम डैशबोर्ड* बैठक के दौरान नोडल अधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड की प्रदर्शित पैरामीटर्स पर समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने लगभग सभी विभागों द्वारा विभिन्न पैरामीटर पर अच्छा प्रदर्शन रहा जिसपर उन्होंने ने प्रसन्नता जताते हुए कहा जिस तरह आप सभी लोग ईमानदारी और कड़ी मेहनत के साथ टीम भावना से कार्य कर रहे है उसको आगे भी करते रहे।और जिन विभागों का प्रदर्शन थोड़ा कम है थोड़ी और मेहनत कर उसको अपेक्षित प्रगति दें।

उन्होंने गर्मी के मौसम को मद्देनजर विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अभी आगे और गर्मी पड़ने वाली है जिसको ध्यान में रखकर जहां कहीं तार गड़बड़ हो या किसी और तरह की समस्याएं हो उन्हें अभी ठीक करा ले ताकि आगे जनपदवासियों को बिजली संबंधित किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि जितने भी विभागों की योजनाएं संचालित है सभी विभाग शत प्रतिशत योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को देना सुनिश्चित करें।

 उन्होंने आईजीआरएस संबंधित शिकायतों का निस्तारण समय से और गुणवत्ता पूर्वक करने का निर्देश दिया। बैठक के अंत में उन्होंने जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे को अच्छा कार्य करने की बधाई देते हुए कहा कि आप के कुशल नेतृत्व में जनपद के लगभग सभी विभागीय अधिकारियों द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी आर जगत सांई, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ वाई के राय,अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी,सहायक निदेशक मत्स्य,जिला पंचायत राज अधिकारी, सहित अन्य संबंधित अधिकारी  उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *